IND Vs AUS T20 : क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, रायपुर में होगा टी20 का महामुकाबला, शुरू हो गई तैयारियां.....

# Admin | 20 Nov, 2023

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, रायपुर में होगा टी20 का महामुकाबला, शुरू हो गई तैयारियां.....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर । एक बार फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होने वाले हैं और वो भी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में। इस मैच के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मेचों की सीरीज 23 नंवबर से शुरू हो रहा है, जिसमें पांच मैचों खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का एक मैच नागपुर में होना था, लेकिन ​कुछ कारणों से नागपुर के बजाए अब ये मैच रायपुर में खेला जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार दोनों देशों के बीच ये मैच 1 दिसंबर को खेला जाएगा। 

बता दें कि रायपुर का स्टेडियम में दर्शक क्षमता लगभग 58,000 है। सीएससीएस का कहना है कि मैच के आयोजन में समय कम है। इसलिए टिकट के रेट भी जल्दी घोषित किए जाएंगे। स्टेडियम में सीटों की गिनती एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी। इसके बाद जल्द ही टिकट के रेट तय कर दिए जाएंगे। 

दर्शकों को इस बार नेटवर्क की दिक्कत से नहीं जूझना होगा। स्टेडियम में जियो नेटवर्क उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया है। पीडब्लूडी के माध्यम से जियो नेटवर्क के लिए स्टेडियम में वायर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।

  


 

Banner