Rape case : महिला हुई दुष्कर्म की शिकार, अब पुलिस कर रही आरोपी की तलाश....

# Admin | 22 Nov, 2023

महिला हुई दुष्कर्म की शिकार, अब पुलिस कर रही आरोपी की तलाश....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर-  अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित  महिला ने अभनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  महिला का पति जीवित नहीं है, आरोपी ने उसके पति द्वारा उसके नाम पर जमीन है कहते हुए जमीन दिखाने ले गया, जहाँ उसने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत अभनपुर थाने में  की  जिसके बाद पुलिस सरगर्मी से फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।  

Banner