Crime News : महिला के हत्या की गुत्थी सुलझी, शक, शराब से जुड़ा है मामला, पढ़े पूरी खबर.....

# Admin | 22 Nov, 2023

 महिला के हत्या की गुत्थी सुलझी, शक, शराब से जुड़ा है मामला, पढ़े पूरी खबर.....

मिशन क्रांति न्यूज़ बलरामपुर। बलरामपुर में एक महिला की नृशंस हत्या होने का मामला सामने आया है। शातिर कातिलों ने अपने करतूत छिपाने महिला के शव को फंदे पर लटका दिया था । हालांकि उनकी यह कोशिश नाकाम रही और पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।  

ज्ञात हो कि, जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलीडूमर गांव में टोनही के शक में एक महिला की हत्या किये जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मृतका की लाश 12 नवंबर को उसके घर में ही फांसी के फंदे में लटकती हालत में बरामद की गई थी। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए मामले की विवेचना शुरू की। शव के प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद उसकी हत्या किये जाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। प्रकरण में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि इस पूरे वारदात कोई अंजाम देने से पहले महिला को जमकर शराब पिलाया गया था। 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायलय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया है।

Banner