तीन साल की मासूम हुई हैवानियत की शिकार, वहशी दरिंदा गिरफ्तार........

# Admin | 22 Nov, 2023

 तीन साल की मासूम हुई हैवानियत की शिकार, वहशी दरिंदा गिरफ्तार..........

 मिशन क्रांति न्यूज़ जशपुर। जशपुर जिले में एक युवक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना की  जानकारी लगते ही बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित  बच्ची की उम्र महज तीन साल बताई जा रही है।  

 जानकरी के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी ने बच्ची को टॉफियाँ देकर अपने घर बुलाया था। इस बच्ची के साथ जब घिनौना कृत्य किया तो बच्ची  बेहोश हो गई थी। बच्ची की नाजुक हालत देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखकर जशपुर कोतवाली  पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

 जशपुर ASP उमेश कश्यप ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाला आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

 
 

Banner