तालाब के बाहर रखे थे कपड़े लेकिन लापता है बच्चे, तलाश जारी.......

# Admin | 22 Nov, 2023

 तालाब के बाहर रखे थे कपड़े लेकिन लापता है बच्चे, तलाश जारी.......

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा :- कटघोरा से सटे रामपुर इलाके में एक बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि यहाँ के एक तालाबनुमा गड्ढे में दो मासूम बच्चों की जलसमाधि हो गई है। ऐसा इसलिए कि तालाब के बाहर बच्चों के कपड़े तो मौजूद है लेकिन वह दोनों लापता है। दोनों बच्चों के आसपास मौजूद नहीं होने के बाद से परिवार में हाहाकार मच गया है। 

इस पूरे घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को जैसे ही दी गई, थाना प्रभारी और डायल 112 का दल घटनास्थल पर पहुंचा। उन्होंने गोताखोरों को तालाब के गहराइयों में उतरने का निर्देश दिया। दोनों बच्चों को ढूंढने तालाब की गहराई को खंगाला जा रहा है लेकिन कोई शव उन्हें नजर नहीं आया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ लापता हुए बच्चें पास के ही रामपुर इलाके के रहने वाले है। उनकी उम्र काफी कम है। 

बताया जा रहा है कि दोनों घूमतें -टहलते हुए तालाब के पास पहुंचे और फिर नहाने के लिए तालाब में उतर गए। संभवतः दोनों गहराई के तरफ चले गए और बाहर नहीं निकल पाएं। बहरहाल खबर लिखे जाने तक लापता मासूमो की तलाश जारी थी। 


 

Banner