छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में होगी भर्ती, यहाँ जाने आवेदन से जुड़े सभी डिटेल्स......

# Admin | 22 Nov, 2023

  
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में होगी भर्ती, यहाँ जाने आवेदन से जुड़े सभी डिटेल्स......

CG Police Constable Recruitment 2023 : पुलिस मुख्यालय अटल नगर रायपुर ने छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल के लिए कांस्टेबल जीडी, ट्रेडमैन, वाहन चालक के 5967 पदों पर भर्ती  के लिए  विज्ञापन जारी किया है। 

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 लिए प्रदेश के 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थी CG Police DEF Constable Online Form छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर 15 दिसंबर से अप्लाई कर सकते हैं। 

आयु सीमा 

CG Police Constable Bharti के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की 18 से 28 वर्ष की महिला - पुरुष एवं ट्रांसजेंडर उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।  

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया जावेगा जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले कैंडिडेट की छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में आरक्षक जीडी पदों पर चयन किया जावेगा। 

CG Police Constable Recruitment की विभागीय विज्ञापन एवं ऑनलाइन फॉर्म लिंक नीचे दिया गया है। जहां से छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 

विवरण 

कुल पदों की संख्या - 5967

आरक्षक जीडी - 5110 पद
वाहन चालक‌ - 235 पद
ट्रेडमैन - 623 पद 

Banner