पार्षद और बेटे की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, मोबाइल टावर पर चढ़ गया व्यक्ति.......

# Admin | 24 Nov, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ भिलाई भिलाई में थाने के अंदर गुंडागर्दी करने वाले पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित सतपाल सिंह सुसाइड करने सेक्टर-10 मार्केट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।  

आरोप है कि पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने पगड़ी खींचकर सतपाल से मारपीट की थी। इतना ही नहीं थाने के अंदर भी धौंस दिखाई थी। इस मामले में सतपाल पर भी केस दर्ज किया गया है। इससे आहत सतपाल टावर में चढ़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।  

वही फरियादी सतपाल के टावर में चढ़ने की खबर पाकर मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल भी पहुंच गए हैं।  में मौके पर पहुंचे सांसद विजय बघेल ने उससे फोन पर बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जकर सतपाल टावर से उतरा।


 

Banner