साउथ फिल्म एक्टर प्रकाश राज को ED का समन, अगले सप्ताह होगी पूछताछ, जाने क्या है पूरा मामला......

# Admin | 24 Nov, 2023

साउथ फिल्म एक्टर प्रकाश राज को ED का समन, अगले सप्ताह होगी पूछताछ, जाने क्या है पूरा मामला......

मिशन क्रांति न्यूज़ नई दिल्ली- साउथ फिल्म Actor Prakash Raj को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में ई़डी ने उन्हें तलब किया है।  इस मामले में ED के अधिकारी ने बयान जारी किया है. कथित पोंजी स्किम को 100 करोड़ रुपए से अधिक का बताया जा रहा है।  

आपको बता दें कि 20 नवंबर को ED ने त्रिची स्थित पार्टनरशिप फर्म प्रणव ज्वैलर्स से जुड़े संपत्तियों में रेड मारी थी। जिसके बाद प्रकाश राज को समन जारी किया गया है। छापेमारी एक्टर के खिलाफ विभिन्न दस्तावेज भी मिले थे। वहीं 23.70 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 11.60 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण  जब्त किये गये थे। 

दरअसल अभिनेता इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। उन्हें अगले सप्ताह चेन्नई में ईडी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है।

Banner