मरीन ड्राइव में मिली युवती की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी.......

# Admin | 26 Nov, 2023

मरीन ड्राइव में मिली युवती की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी.......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब में युवती की लाश मिली है. मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

मरीन ड्राइव में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने युवती की लाश देखी. जिसके बाद घटना की सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।  

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान देहरादून निवासी दीक्षा चौहान के रूप में हुई है। 2021 से एम्स अस्पताल में  नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम कर रही है।   

Banner