बैनर के साथ साथ नक्सलियों ने लगाया ब्लूटूथ स्पीकर, ग्रामीणों से कर रहे अपील......

# Admin | 27 Nov, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ कांकेर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में नक्सली लगातार आतंक मचा रहे है। जिससे लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है  वही अब नक्सलियों ने दहशत फ़ैलाने का आधुनिक तरीका अपनाया है।   

दरअसल, कांकेर जिले में नक्सलियों ने लोगों के बीच भय पैदा करने के लिए बैनर और ब्लूटूथ स्पीकर लगाया है जिसमें नक्सलियों ने ग्रामीणों से पीएलजीए 32 वीं वर्षगांठ मनाने का अपील की है. यह मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है।   

 ब्लूटूथ स्पीकर लगाकर दहशत फैला रहे नक्सली, बैनर भी जब्त

छोटेबेठिया थाना के मारबेड़ा में नक्सलियों ने बैनर और ब्लूटूथ स्पीकर लगाया है। पोस्टर में नक्सलियों ने पीएलजीए 32 वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की है. नक्सलियों ने पूरे देशभर में 2 से 8 दिसंबर तक 32 वीं वर्षगांठ मनाने का अपील किया है। अब नक्सलियों ने ब्लूटूथ स्पीकर लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।     


 

Banner