Sex Racket Busted In Sarangarh : पुलिस ने देह व्यपार में संलिप्त मां-बेटे को किया गिरफ्तार.......

# Admin | 28 Nov, 2023

 पुलिस ने देह व्यपार में संलिप्त मां-बेटे को किया गिरफ्तार.......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़ /सारंगढ़। सारंगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के और गोरख धंधे का भंडाफोड़ करते हुए  कल ही खरसिया के ग्राम तेलीकोट में छापा मारकर पांच युवतियों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था वहीं अब पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।  

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि टिमरलगा नातनाला के पास लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने यहां से देह व्यपार में संलिप्त मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि बीते कल यानी सोमवार को ही खरसिया क्षेत्र के तेलीकोट गांव में भी देह व्यापार की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवतियों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  


 

Banner