CG CRIME NEWS : अपहृत युवती का मिला कंकाल, दो माह पहले हुआ था अपहरण, पढ़े पूरी खबर........

# Admin | 29 Nov, 2023

 मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम लेपरा से दो माह पूर्व अपहरण हुई युवती का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती सिलाई सीखने सहेली के साथ कोरबा के लिए निकली थी, उसके बाद घर नहीं पहुंची। आरोपियों ने युवती का अपहरण कर परिवार वाले को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इसकी शिकायत परिजनों ने बांगों थाने में की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।   

Banner