CRIME NEWS : तहसीलदार की बेटी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या? जाँच कर रही पुलिस.....

# Admin | 30 Nov, 2023

 तहसीलदार की बेटी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या? जाँच कर रही पुलिस.....

मिशन क्रांति न्यूज़ मध्यप्रदेश:- छिंदवाड़ा शहर में तहसीलदार की बेटी का शव मिला हैं, रेलवे ट्रैक पर बेटी का शव मिलने से  सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा में तहसीलदार भावना मलखान की 19 साल की बेटी का शव रेलवे ट्रेक पर बरामद हुआ है। देर रात रेलवे ट्रैक से उसकी लाश को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवती की पहचान पलक मलगाम के रूप में हुई।

सौसर के टीआई ने बताया कि,   मृतिका की तहसीलदार मां सुबह ही ड्यूटी पर चली गई थी। घर में उनकी बेटी अकेली थी। जब शाम को वह घर लौटी तो उनकी बेटी पलक घर में नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पलक की तलाश शुरू की, काफी तलाश के बाद रेलवे ट्रैक पर पलक की दो हिस्सों में बटी हुई बॉडी मिली।

हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच कर रही पुलिस 

टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।  इस मामले में पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच कर रही है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Banner