बिलासपुर में 6 अगस्त तक बढ़ा लाकडाउन

# Admin | 29 Jul, 2020 बिलासपुर में 6 अगस्त तक बढ़ा लाकडाउन मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है दिन ब दिन बढ़ते कोरोना मरीजों के मद्देनजर कलेक्टर सारांश मित्तर ने लाकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में 23 से 31 जुलाई तक लाकडाउन की घोषणा की गई थी। इस दौरान प्रशासन द्वारा लोगों को लाकडाउन का पालन करने की अपील की गई थी ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सके लेकिन इसके बावजूद बाजारों में लाकडाउन के बीच भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिणामस्वरूप संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में बिलासपुर जिले के कलेक्टर और जिलादंडाधिकारी सारांश मित्तर ने जिले में लाकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया है। हालांकि बाजार खुलने के समय में बदलाव नही किया गया है लेकिन बैंक और डेयरियों के खुलने के समय में कुछ आंशिक परिवर्तन किया गया है। बैंक अब 3 बजे तक खुले रहेंगे. इसके पहले बैंक 5 बजे तक खुले रहते थे। डेयरियों के के लिए सुबह का समय सीमा में परिवर्तन नही किया गया है बल्कि डेयरियों के लिए समय सीमा पर कुछ रियायत दी गई है अब डेयरी शाम को 5 से 7 बजे तक खुले रहेंगे। बहरहाल कलेक्टर श्री मित्तर ने लाकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
Banner