Suicide cases : गर्भवती महिला की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला…

# Admin | 02 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर।  पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरमरा में गर्भवती महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी पति आदित्य सिन्हा को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है ।  

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम मोहंदी की रहने वाली रीना सिन्हा का विवाह अतरमरा के रहने वाले आदित्य सिन्हा के साथ 8 महीने पहले 9 मार्च 2023 को सामाजिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ था। 24 नवंबर 2023 को रीना की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी. वहीं मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें लिखा था – ‘‘आदित्य जी मैं अपनी मर्जी इच्छा से अपना गला दबा रहा हूं’’. 

मृतका रीना सिन्हा की मौत पर मायके वाले संदेह जताते हुए पति आदित्य पर हत्या का आरोप लगाया था. साथ ही मायके पक्ष के लोग निष्पक्ष जांच करते हुए वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी. पाण्डुका पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के बाद आदित्य सिन्हा के खिलाफ 304बी तहत कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी को न्यायायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।   

 

 

 

Banner