Important Days in December : दिसंबर के अंत तक निपटा लें ये चार जरूरी काम, नहीं तो आप ही होंगे परेशान......

# Admin | 03 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर।  दिसंबर का महिना शुरू हो चूका है । नए माह के साथ नए कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। दिसंबर के अंत से पहले कुछ वित्तीय कार्यों को निपटाना जरूरी है। ताकि नए साल में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। दिसंबर में UPI, आधार कार्ड, बैंकिंग, म्यूचुअल फंड इत्यादि से जुड़े कार्यों को पूरा करने की डेडलाइन निर्धारित की गई। यदि अपने भी यहाँ बताए गए कार्यों को अब तक पूरा नहीं किया है तो फटाफट इन्हें निपटा लें।  

फ्री में करें आधार अपडेट

UIDAI के निर्देशानुसार 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है। ताकि स्कैम से बचाव किया जा सकें। आधार कार्ड होल्डर्स Rअपने आधार को अपडेट कर सकते हैं।

बंद हो जाएंगे ऐसे UPI आईडी । 

आज के दौर में यूपीआई लेनदेन का बड़ा प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है। NPCI ने थर्ड पार्टी ऐप प्रवाइडर और पेमेंट सर्विस प्रवाइडर्स (PSP) को ऐसे यूपीआई आईडी को बंद करने का निर्देश दिया है जो एक साल या इससे अधिक समय से Inactive हैं। नया नियम 31 दिसंबर के बाद लागू हो सकता है।

जल्द निपटा लें म्यूचुअल फंड से जुड़ा ये काम

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए डिमैट अकाउंट के लिए नॉमिनी का विकल्प चुनने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। नॉमिनी, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, पैन, और स्पेसिमेन सिग्नेचर को 1 जनवरी से पहले जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर फोलियो फ्रीज़ को सकता है।

बैंक लॉकर से जुड़ा जरूरी काम

आरबीआई ने बैंक में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए रिवाइज्ड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया है। इस कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। 


 

Banner