CG Election Result  : भूपेश बघेल ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, मीडिया से चर्चा पर कही ये बात....

# Admin | 04 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव(2023) में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। बीजेपी ने पांच साल बाद वापसी की है। वहीं कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। 

सीएम भूपेश ने राजभवन के बाहर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे। जो जनादेश है, उसको स्वीकार करेंगे। वहीं भाजपा की जीत पर उन्होंने बधाई दी है।  

Banner