जहरीले सांप के काटने से एक बुजुर्ग की मौत.......

# Admin | 05 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। जहरीले सांप के  काटने से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। 

बता दें, गुडेली सारंगढ़ का रहने वाला धनंजय डेंजारे 68 सो रहा था उसी समय  बुजुर्ग के पहले दायें पैर और फिर बायें पैर को सांप ने डस लिया। उसने रात 3 बजे उठकर परिजन को आवाज लगाई। आसपास देखा तो एक सांप बिस्तर के बीच में छिपा हुआ था। परिजनों ने तत्काल बुजुर्ग को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन तबतक पूरे शरीर में जहर फ़ैल चूका था जिससे उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद चक्रधर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।  

 
 

Banner