Deadly attack on Congress leader : कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.....

# Admin | 05 Dec, 2023


मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग : भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने पर एक युवक ने कांग्रेसी नेता पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। 

कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

मिली जानकरी के मुताबिक, तीन दिसंबर को परिणाम घोषित होने के बाद वैशाली नगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष पलाश लिमेश जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे। खाना खाने के दौरान पलाश अपने साथियों के साथ देवेंद्र यादव के विधानसभा चुनाव जीतने की खुशी मना रहा था। इस दौरान वो भाजपा नेताओं पर कमेंट कर हंस रहा था। उसकी हंसी और बार बार चुनाव की घटनाओं को लेकर चर्चा करना वहां पर बैठे विक्की सिंह को काफी बुरा लगा। उसने पलाश और उसके दोस्तों को शांत रहने के लिए कहा। जब पलाश और उसके दोस्त नहीं माने तो वो उनसे झगड़ा करने लगा। यह देख पलाश उससे उलझ गया। इसी दौरान विक्की सिंह ने अपने पास रखे चाकू से पलाश के पेट में कई वार कर दिए। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और विक्की सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई कर रही है।  


 

Banner