बाल सुधार गृह से भागे 7 बाल अपराधी, तलाश जारी.....

# Admin | 10 Dec, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल सुधार गृह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहा हत्या के आरोपी सहित 7 नाबालिग अपराधी फरार हो गए हैं। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला माना जा रहा है।

 पता चला है कि, रविवार सुबह 6 बजे ये सभी बाल अपराधी फरार हुए हैं। सभी आरोपी हत्या या हत्या के प्रयास के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद बताए जा रहे हैं। माना पुलिस इन फरार बालकों की तलाश में जुट गई है। 

Banner