विष्णु देव साय के नाम पर लगी मुहर, बनाए गए छत्तीसगढ़ के नए सीएम..... 

# Admin | 10 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज आखिरकार नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई। विष्णुदेव साय अब छत्तीसगढ़ के नए सीएम होंगे। बीजेपी विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। 

कांग्रेस की करारी हार और बीजेपी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ की जनता कई तरह की अटकले और कयास लगा रही थी कि, आखिरकार छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा और आज पर्यवेक्षकों द्वारा विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम का चेहरा साफ़ हो गया और विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का सीएम बनाया गया हैं।    

Banner