Pensioners' Day" 2023 : 17 दिसंबर को प्रांतीय सम्मेलन का होगा आयोजन, सभी जिले से पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक होंगे शामिल.....

# Admin | 12 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ बिलासपुर।  पेंशनर्स डे" 2023 के अवसर पर 17 दिसंबर  दिन रविवार को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ द्वारा गोडवाना भवन सरकंडा बिलासपुर में  प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिले से  पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे।   

प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ का प्रदेश में  सबसे बड़ा स्वरूप जांजगीर - चांपा  जिले में कार्यरत है।  

"पेंशनर डे" के अवसर पर  बिलासपुर में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने हेतु जांजगीर चांपा जिले से अध्यक्ष / उप प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत के नेतृत्व में मुख्य रूप से  अर्जुन लाल राठौर, संरक्षक, महेश राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष, संतोष राठौर, प्रांतीय प्रवक्ता ,सुरेंद्र सिंह राठौर उपाध्यक्ष, कविता तिवारी उपाध्यक्ष, डी एन देवांगन संगठन सचिव, एम एल कश्यप संगठन सचिव ,राजकुमार द्विवेदी कोषाध्यक्ष, जीएस उपाध्याय सचिव,आर एस क्षत्री, राजेश तिवारी, डी आर बानी, देवी प्रसाद राठौर ,आर डी साहू, बी पी दुबे, एच पी राठौर, दिगपाल सिंह, द्वारिका प्रसाद राठौर, आर पी सराफ, शिव कुमार राठौर, रघुनाथ प्रसाद राठौर,  वीरेंद्र सिंह राठौर,जे राय ,जगदीश राठौर, शिव कुमार, थवाईत,अमरनाथ राठौर,गणेश सूर्यवंशी, अमृत राठौर,शिव प्रसाद राठौर ,सत्यनारायण देवांगन,बलराम चंद्रा, भीषम प्रसाद राठौर, बी साहू ,विश्राम सिंह राठौर, ओंकार सिंह राठौर,रामनारायण राठौर, बद्री प्रसाद सूर्यवंशी ,संतन राठौर ,सुशील यादव  ,विश्वनाथ सिंह बैस ,जी आर आदित्य,अशोक पांडेय ,ओ पी थवाईत, शशिकांत राठौर ,रोहनी कुमार पाण्डेय,विनीत कुमार सालोमन आदि सहित लगभग 100 पेंशनर 17 दिसंबर को प्रात: विशेष बस द्वारा बिलासपुर के लिए  प्रस्थान करेंगे।  


  

Banner