नक्सल विस्फोट में आज फिर एक जवान के घायल होने की खबर.....

# Admin | 12 Dec, 2023

नक्सल विस्फोट में आज फिर एक जवान के घायल होने की खबर.....

मिशन क्रांति न्यूज़ सुकमा :- आज सुबह एक बार फिर सलातोंग में नक्सलियों द्वारा लगाए  IED की चपेट में आने  से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज जारी है। मौक़े पर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है। 

बता दें कि एक दिन पहले नक्सलियों ने सलातोंग में लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान जख्मी हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ़्ट किया गया था।  ज़िला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे। इस दौरान सलातोंग के नज़दीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे।

Banner