CRIME NEWS : घर में महिला चला रही थी देह व्यापार, संचालिका सहित चार गिरफ्तार......

# Admin | 12 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा।  जिले में पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह व्यापार कराने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो पुरुष और संचालिका एक महिला शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई। आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया, जिनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे तथा आपत्तिजनक वस्तुए एवं 02 नग मोबाईल बरामद की गई तथा घटना स्थल से दो मोटर सायकल बरामद किया। 

आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार  निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

 आरोपी निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा, राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र), संचालिका एवं एक महिला को विधिवत गिरफ्तार कर आज 12 दिसंबर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।    


 

Banner