कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में अभ्युदय को छग में प्रथम स्थान

# Admin | 15 Dec, 2023

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में अभ्युदय को छग में प्रथम स्थान

🔷 माता-पिता, गुरूजन, परिवारजन एवं मित्रगणों में खुशी की लहर।

मिशन क्रांती न्यूज़ जांजगीर-चांपा। कॉमन लॉ एडममशन टेस्ट (CLAT) 2024 में नगर के छात्र अभ्युदय पाण्डेय ने अखिल भारतीय स्तर पर 92 रैंक एवं छत्तीसगढ़ में 1 रैंक प्राप्त कर नगर, जिला एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

अभ्युदय के पिता जितेंद्र पाण्डेय ओरिजिन कोचिंग के संचालक एवं माता श्रीमती किरणलता पाण्डेय शासकीय उच्च.माध्य.वद्यालय सिवनी में व्याख्याता हैं। अभ्युदय की इस सफलता पर बहन वर्चला पाण्डेय, चाचा भूपेद्र पाण्डेय सहित उनके परिवारजन, शिक्षकगण तथा मित्रगण ने हर्ष व्यक्त किया है।

Banner