Big news : इस दिग्गज नेता ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा...... 

# Admin | 15 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के अनुभवी नेता महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेसी नेता दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  महंत सुंदर दास ने अपना इस्तीफा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने महंत राम सुंदर दास को रायपुर दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वो चुनाव हार गए।  

प्रत्याशी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजते हुए लिखा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़े ही भरोसे के साथ मुझे विधानसभा चुनाव 2023 में रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाया था जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।  

चुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं वह मेरे आशानुरूप  नहीं रहा। मैं इस चुनाव के दौरान पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा लेकिन हार गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट से मेरी हार हुई है। मैं अपनी इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। जिसे आप स्वीकार करें।  

Banner