सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत.....

# Admin | 17 Dec, 2023


 
मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग। जिले में ट्रक की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर फरार ट्रक चालक की पतासाजी में जुट गई है। 

अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि, रसमडा और सिलोदा के बीच एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पंचनामा कर पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजवाया है. पुलिस ने दोनो मृतकों को पहचाना सचिन वर्मा और अभिषेक वर्मा सुमेरपुर यूपी के रूप में की है। मृतक के पिता रसमडा के एक कंपनी में कार्यरत हैं. इसलिए दोनों दुर्ग घूमने आए हुए थे । रिश्ते में दोनो चचेरे भाई हैं।  

Banner