Pickup Van Truck Collision : ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, 2 बच्चों समेत 8 लोगो की गई जान....

# Admin | 18 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ महाराष्ट्र । पुणे से भीषण सड़क हादसे की खबर है, यहां नगर कल्याण हाईवे पर रविवार देर रात भयानक दुर्घटना हुई, जिसमें 8 लोगों की जान चले गई। 

दरअसल, एक पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा डिंडोरे के पास हुआ है. पिकअप वैन ओतूर जिले के करीब कल्याण की तरफ जा रही थी. तभी उसकी ट्रक में भयानक टक्कर हो गई और 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी। 

दो बच्चों सहित 8 लोगों की  मौत 

बता दें कि ये दुर्घटना बीती रात की है. पुणे के सड़क हादसे में 5 पुरुषों, एक महिला और दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है. डिंडोरे में हुई घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद ओतूर पुलिस स्टेशन से सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

हादसे के बाद सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ओतूर के लाया गया है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. पुलिस ने कुछ मृतकों की पहचान कर ली है और उनके परिजनों को खबर दी है. मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है। 

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क हादसा बीती रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुआ है. मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोग भी शामिल हैं. दुर्घटना में 30 साल के गणेश मस्करे, 25 साल की कोमल मस्करे, 4 साल के हर्षद मस्करे और 6 साल की काव्या मस्करे की मौत हो गई है। अन्य 4 मृतकों की पहचान की जा रही है। 
 

Banner