Covid 19 Cases in India : फिर डरा रहा कोरोना, एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1700 के पार.....

# Admin | 18 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ नई दिल्ली - देश में सर्दियां आते ही कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में रविवार को 335 नए कोरोना के मामले मिले हैं। इसी के साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1701 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुसार देश में रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत हो गई है। 

देश में मिले 335 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज देश में 335 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई है।

5 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के मामले 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 हो गए हैं, जबकि देश में 5 लाख 33 हजार 316 लोगों की कोरोना से जान गई है।

98.81 प्रतिशत हुई रिकवरी दर

इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। देश में 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुसार, देश में रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत हो गई है | स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। 

Banner