कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा.......

# Admin | 19 Dec, 2023

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा.......
 
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी कर ली। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी की हार के बाद कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया। अब इसमें ताजा नाम पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू का जुड़ गया है।

जी हां, अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस्तीफा पत्र भेजा है। वहीं, इस्तीफे की वजह कांग्रेस की हार से दुख होने के कारण बताया है। बता दें इससे पहले भी कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दिया है। 

Banner