घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, कार चालक ने चढ़ा दी गाड़ी........

# Admin | 19 Dec, 2023

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, कार चालक ने चढ़ा दी गाड़ी........

मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग।  दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है यहां 8 माह की नवजात बच्ची पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। गंभीर हालत में बच्ची को पिता ने जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना जेवरा- सिरसा चौकी क्षेत्र की है।  

बताया जा रहा कि ग्राम समोदा निवासी सुभाष जोशी की 8 माह की बेटी रितिका जोशी घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक एक अनियंत्रित कार ने बच्चे को रौंद दिया। नाजुक हालत में बच्ची को लेकर पिता जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

Banner