CG cabinet expansion : कब होगा कैबिनेट का विस्तार, किन-किन नेताओं को मिलेगी जगह, सीएम ने किया बड़ा खुलासा..........

# Admin | 19 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार को शपथ लिए करीब एक हफ्ते हो चुके हैं। अब सबकी नजरें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर टिकी है।  इस वक्त सबसे बड़ा सवाल  यह है कि विष्णु कैबिनेट में कौन-कौन होगा? और कैबिनेट का गठन कब होगा? 

क्योंकि 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के 10 दिन बाद 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसके बाद आज 19 दिसंबर हो गया है. लेकिन विष्णु कैबिनेट बाकी 10 साथी कौन होंगे इसका पर्चा नहीं खुला है. बड़ी खास बात ये है कि मंत्री मंडल के शपथ के लिए तैयारी पूरी होने के बाद भी शपथ कब होगा ये बड़ा सवाल बन गया है।  

कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिलेगी। पुराने चेहरों पर भरोसा जताया जाएगा, या फिर नए चेहरों को मौका? 

अब छत्तीसगढ़ की जनता को खुद सीएम विष्णुदेव साय ने बता दिया है कि कब होगा मंत्रिमंडल का गठन। सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों का चुनाव कर लिया जाएगा, जिसके बाद सभी का शपथ ग्रहण होगा।

संभावित मंत्रिमंडल की सूची

सामान्य वर्ग से बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, किरण देव को, ओबीसी वर्ग से ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक या अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव या ललित चंद्राकर, या लखनलाल देवांगन को मौका मिल सकता है।   

Banner