मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सीएम साय से की सौजन्य मुलाकात .....

# Admin | 20 Dec, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। 

गौरतलब है कि श्री पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी है और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। 

Banner