LPG Price : महगांई से जूझ रही जनता के लिए राहत भरी खबर, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नई कीमत.........

# Admin | 22 Dec, 2023

LPG Price : महगांई से जूझ रही जनता के लिए राहत भरी खबर, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नई कीमत.........

LPG price cut  : महगांई से जूझ रही जनता के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नए साल से पहले सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर सस्ता कर दिया है। यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 39.50 रुपए की कटौती की है। एलपीजी की कीमत में इस कटौती से होटल और रेस्टोरंट जैसे कमर्शियल रसोई गैस उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी। नई कीमते आज यानी 22 दिसंबर से लागू हो गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

 इससे पहले दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपए, मुंबई में 1749 रुपए, कोलकाता में 1908 रुपए और चेन्नई में 1968.50 रुपए थी। अब यह कीमत 39 रुपए कम हो गई है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1757.50 रुपए, कोलकाता में 1869 रुपए, मुंबई में 1710 रुपए और चेन्नई में 1929.50 रुपए में मिल रहा है।

Banner