किसानों के होल्ड खाते से अवैध राशि आहरण कर, भुगतान पाए जाने पर नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय निलंबित....

# Admin | 22 Dec, 2023

किसानों के होल्ड खाते से अवैध राशि आहरण कर, भुगतान पाए जाने पर नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय निलंबित....

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। किसानों के होल्ड खाते से अवैध राशि आहरण कर भुगतान पाए जाने पर नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।दरअसल शासकीय भूमि के फर्जी पंजीयन मामले में किसानो के खाते होल्ड कर दिये गये थे,जिसमे 145 कृषकों का होल्ड कर राशि आहरण भुगतान पर रोक लगाई गई थी। उक्त होल्ड एवं बोनस राशि को संबंधित कृषकों को भुगतान किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला स्तरीय जांच दल गठित कर जांच कराई गई।


जांच प्रतिवेदन अनुसार होल्ड राशि रूपये 77 लाख 15 हजार 336 में से रूपये 61लाख 62 हजार 888 रूपये अवैध आहरण कर भुगतान पाये जाने पर  अश्वनी कुमार पाण्डेय, नोडल अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा किया गया था, जिसके बाद दायित्व एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने के वाले अश्वनी कुमार पाण्डेय, पद-सहायक लेखापाल को छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक कर्मचारी सेवा नियम 1982 के नियम 60 (3) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया हैं। बीजेपी के सत्ता में आते ही  भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियोंपर कार्रवाई शुरू हो गई है, कार्रवाई को लेकर शासकीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया हैं।


कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा के अर्द्धशासकीय  पत्र क्रमांक 292 जांजगीर, 19 दिसम्बर के अनुसार धान उपार्जन वर्ष 2021-22 में जांजगीर-चांपा जिले के तहसील नवांगढ़ अन्तर्गत धान उपार्जन केंद्र तुलसी एवं किरीत में शासकीय भूमि का फर्जी पंजीयन कर अवैध बिक्री का मामला सामने आया था, जिसमें बढ़त रकबा पंजीयन के मद्देनज़र किसानो के खाते होल्ड कर दिये गये थे, इसके बावजूद अधिकारी किसानों के होल्ड खाते से रकम आहरण कर भुगतान  किया गया है, जिससे नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय पर निलंबन की गाज गिरी है।

Banner