तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई........

# Admin | 01 Jan, 2024

तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई........

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। नव वर्ष की धूम पर देर रात्रि तक चौकी पंतोरा क्षेत्र के बक्सरा चौक में सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के खिलाफ कार्रवाई किया गया, साथ ही  डीजे साउंड सिस्टम को भी जप्त कर लिया गया। पंतोरा चौकी पुलिस की कार्रवाई  ।पुलिस ने संचालक कुलदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो के बाद भी देर रात्रि तक डीजे बजाना पायें जाने से कार्रवाई  किया गया।

डीजे में ध्वनि नापने यंत्र नही लगा हुआ था जो प्रत्येक डीजे संचालकों के लिए अनिवार्य है। इन कारणों से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे को जप्त किया गया और कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया है, डीजे संचालक का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है यदि पूर्व में कोलाहल अधिनियम का अपराध पाया जाता है तो डीजे साउण्ड की राजसात कार्यवाही के लिए भी विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जावेगा।


 जिला पुलिस द्वारा देर रात्रि में डीजे बजाने एवम अत्यधिक आवाज में डीजे. बजाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिपेक्ष्या में पंतोरा पुलिस को  31 दिसंबर को रात्रि में सूचना मिली की पंतोरा बक्सरा चौक के में देर रात्रि तक सीमा से अधिक, बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाया जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्रवाई  किया गया। कुलदीप सिंह द्वारा रात्रि में डीजे साउण्ड अत्यधिक आवाज में बजा रहा था जिसके खिलाफ चौकी पंतोरा में इस्तगाशा छ.ग. कोलाहल अधिनियम के तहत् डीजे साउण्ड सिस्टम को जप्त किया गया।

Banner