राजेश्री महन्त का प्रवास....

# Admin | 05 Jan, 2024

राजेश्री महन्त का प्रवास....
  

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर तथा श्री शिवरीनारायण मठ का एक दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त  6 जनवरी 2024 को सुबह 6 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से प्रस्थान करके 8 बजे जिला राजनांदगांव अंतर्गत स्थित डोंगरगढ़ पहुंचेंगे यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, 9 बजे डोंगरगढ़ से प्रस्थान करके 11 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा, यहां से वे दोपहर 12 बजे प्रस्थान करके 2 बजे जांजगीर पहुंचकर सर्किट हाउस में विमोचन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, अपरान्ह 3 बजे उनका आगमन नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम बोड़सरा में  राजू तिवारी के यहां तथा शाम 4 बजे ग्राम धुरकोट पहुंचकर स्वर्गीय श्रीपाल सिंह जी के यहां शोक संतप्त परिवार से भेंट मुलाकात करके श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 5 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा भगवान के दर्शन पूजन के उपरांत यहां से 6 बजे रवाना होकर रात्रि 9 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।

Banner