कलेक्टर एवं विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण.......

# Admin | 06 Jan, 2024

कलेक्टर एवं विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण.......

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा के द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों को ईव्हीएम संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, डिप्टी कलेक्टर वहीदूर्रहमान शाह सहित राजनीतिक दल प्रदीप सराफ, डॉ रोहित डहरिया सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 

Banner