22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को तथा 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित......

# Admin | 17 Jan, 2024

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को तथा 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा।राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आकाश छिकारा द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस तथा 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ), देशी मदिरा सी.एस-2 (घघ-कम्पोजिट), विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), प्रीमियम शॉप एवं मद्य भंडागार जांजगीर को 22 जनवरी सोमवार, 26 जनवरी शुक्रवार एवं 30 जनवरी मंगलवार को को पूर्णतः बंद रखे जाने आदेशित किया गया है और उक्त तीनों दिवस जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त अवधि में मंदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से परिपालन कराये जाने के निर्देश सर्व सम्बंधित अधिकारियों दिए गए हैं।

Banner