रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन.....

# Admin | 24 Jan, 2024

🔷 आयुष्मान ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदाता क्रांति समूह की पहल।
 
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चाम्पा। शहीद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयुष्मान ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदाता क्रांति समूह के द्वारा नैला सिवनी में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का  आयोजन किया गया।


इस अवसर पर   कामेश्वर धैर्य, श्रीमती बाई चौहान, रजनीकांत तिवारी, अरुण राठौर, रामेश्वर पटेल, महेश राठौर सुधांशु मिश्रा, विपिन पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान को जीवन दान की संज्ञा दी गई है किसी व्यक्ति के द्वारा जब रक्तदान किया जाता है तब किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जीवन रक्षा हो सकती है हम एक यूनिट रक्तदान करके तीन जीवन बचा सकते हैं ,यह शिविर शहीद नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर सिकलिंग, थैलीसीमिया व जरूरतमंद मरीजों को समय में रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्तदाता क्रांति समूह परिवार नैला सिवनी द्वारा आयुष्मान ब्लड सेंटर चांपा के सहयोग से ग्राम नैला सिवनी के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर लगाया गया था।

इस शिविर में गोपाल बरेठ, नागेश बरेठ, विपिन राठौर, अविनाश धीवर, डीगेश्वर बरेठ, राजेश कुमार, गोपाल बरेठ, गणपति बरेठ, विनोद राठौर, रमेश कुमार, रवि बरेठ, आकाश बरेठ, देवचरण बरेठ, आकाश धीवर, किरण कुमार, समीर यादव, दीपक पटेल, सुनील कुमार बरेठ, इकबाल खान, ललित सिंह, प्रशांत राठौर, राजकुमार, अमित बरेठ, अविनाश धीवर, राजेंद्र बरेठ, धनेश्वर डोंगरे, रामकुमार कश्यप, प्रकाश बरेठ, संतोष यादव, अजय बरेठ, सोनू बरेठ, शिव बरेठ, सुमित बरेठ, विकास मिश्रा, मनीष धीवर, रजनीकांत तिवारी, दीपक देवांगन, डीगेश्वर बरेठ, सुधांशु मिश्रा, उज्ज्वल पांडेय, सुरेश यादव, गोपाल बरेठ, प्रवीण श्रीवास, सागर राठौर सहित कुल 43 रक्तदानियो ने रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। सभी रक्तदानियों को यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत हेलमेट व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में विजय राठौर, आशीष यादव, साकेत तिवारी, राजेश राठौर, संतोष राठौर, महेश राठौर, आयुष्मान ब्लड बैंक के स्टाफ विपिन पांडे राजीव कांत सुनील चंद्र रघु कुमार पंचानंद सिदार आदि का विशेष सहयोग रहा।

Banner