शालेय शिक्षक संघ ने नवपदस्थ जिला कलेक्टर का किया स्वागत

# Admin | 09 Jun, 2021

शालेय शिक्षक संघ ने नवपदस्थ जिला कलेक्टर का किया स्वागत

मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला के कार्यभार ग्रहण करने पर छ० ग ०शालेय शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल ने बुके देकर स्वागत किया।साथ ही जिले में शिक्षा के विकास हेतु कलेक्टर महोदय को संगठन के द्वारा हर संभव साथ देने की बात कही। विदित हो कि नवपदस्थ जिला कलेक्टर श्री जितेंद्र शुक्ला इसके पूर्व लोक शिक्षण संचालनालय में संचालक पद पर कार्यरत थे।अतः उनके शिक्षा विभाग से संबंधित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का बखूबी अनुभव है।इनके अनुभव का लाभ जिले के शिक्षकों एवं छात्र /छात्राओं को मिलेगा। संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला योगेन्द्र शुक्ला शंकर यादव धनंजय शुक्ला संजय दुबे शामिल थे।

Banner