क्षेत्र के विकास से ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान : व्यास कश्यप

# Admin | 04 Feb, 2024

🔷 सर्किट हॉउस में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में जांजगीर- चाम्पा विधायक ने की शिरकत।

 मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर- चाम्पा। विधानसभा क्षेत्र का विकास हमारी प्रथम प्राथमिकता है, क्षेत्र के विकास से ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान होती है। उक्त बातें जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पहुंचे जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास नारायण कश्यप ने कही, विधायक  व्यास कश्यप ने कहा की क्षेत्र की जनता ने जिस तरह उन पर भरोसा जताया है, वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने जनहित के मुद्दों को उठाएंगे और जनहित में विकास कार्यो को मूर्तरूप देने भरसक प्रयास करेंगे।

विधायक व्यास  कश्यप ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि, शिक्षा, और राजनितिक सफर के संघर्षो के बारे में बताया। इस दौरान विधायक ने जिला प्रेस क्लब के भवन निर्माण में विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम की शुरूवात छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संस्कार द्विवेदी ने किया। पत्रकार डायमंड शुक्ला ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय उपेंद्र तिवारी ने किया।

Banner