साइलेंसर मोडिफिकेशन के खिलाफ सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई....

# Admin | 09 Feb, 2024

साइलेंसर मोडिफिकेशन के खिलाफ सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई....

मिशन क्रांति न्यूज़ अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा देर रात मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट एवं यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शहर के मुख्य मार्ग चौपाटी, महामाया चौक, अम्बेडकर चौक, बनारस रोड में कार्रवाई कर यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 90 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 50000/- रुपये समन शुल्क की बरामदगी की गई है एवं न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किये गए हैं।

मॉडिफाइड साइलेंसर के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए कुल 17 प्रकरण बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध दर्ज किये गए। उपरोक्त प्रकरणों में वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा कायम कर प्रकरण न्यायालय पेश किये जा रहे हैं, एवं समन शुल्क भी वसूल किये गए हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। सरगुजा पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, यातायात के नियमों का पालन करें, सरगुजा पुलिस की यह कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।

Banner