सावन महिने के प्रथम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

# Admin | 27 Jul, 2021

सावन महिने के प्रथम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

◆ सुबह से ही शिव मंदिरों में रहा भक्तिमय माहौल...

◆ जलाभिषेक कर,,,भगवान भोलेनाथ से मनोवांछित फल पाने भक्तगणों ने की प्रार्थना।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। पवित्र सावन महिने के प्रथम सोमवार को शहर समेत अंचल के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सपत्नीक लोग मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर भगवान का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर मंदिरों के सामने नारियल, बेलपत्र आदि पूजन सामग्री की खूब बिक्री हुई। सुबह से पीथमपुर के बाबा कलेश्वरनाथ,,,लक्ष्णेश्वर.मंदिर,,नवागढ़,किरीत,बर्रा के सिद्धबाबा सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तगणों द्वारा सुबह से ही जल लेकर भगवान का जलाभिषेक किया गया। सावन मास में भगवान की भक्ति का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए अधिकतर भक्तों ने मनोकामना रखकर व्रत रखा। इस अवसर पर शिवालयों में विशेष पूजा आराधना की गई। जगह-जगह शिवलिंग का रूद्राभिषेक भी किया गया। सावन के इस सोमवार को विशेष मुहूर्त था इसलिए लोगों ने नए कामों का शुभारंभ भी किया।

Banner