जांजगीर और सक्ती में कल एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे राजेश्री महन्त

# Admin | 10 Feb, 2024

🔷 गाँव के विविध कार्यक्रम में होंगे शामिल ।

मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चाम्पा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ का एक दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 11 फरवरी, दिन रविवार, सन 2024 को सुबह 9:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे जिला सक्ती के जैजैपुर विकास खंड अंतर्गत स्थित ग्राम कोटेतरा पहुंचकर सम्मान आशीर्वाद एवं विदाई समारोह में शामिल होंगे। यहां से 1:30 बजे रवाना होकर 2:15 बजे उनका आगमन जिला जांजगीर-चांपा, विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत स्थित ग्राम सरखों, अपरान्ह 3:00 बजे नैला, 3:45 बजे ग्राम जगमहन्त, 5:15 बजे ग्राम महंत एवं 6:15 बजे ग्राम नरियारा पहुंचकर लोगों के सुख-दुख के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।  रात्रि 9:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।

Banner