श्रीमहंत लालदास शिक्षा महाविद्यालय में हुआ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव....

# Admin | 10 Feb, 2024
  • मठ मंदिर के पुजारी रामेश्वर दास त्यागी महराज रहे मुख्य अतिथि

मिशन क्रांति न्यूज़ शिवरीनारायण। श्रीमहंत लालदास शिक्षा महाविद्यालय शिवरीनारायण में 8 फरवरी को वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ मठ मंदिर के पुजारी रामेश्वर दास त्यागी महराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ। त्यागी महराज ने प्रशिक्षार्थियों को जीवन में खेलकूद के महत्व बताये तथा संस्था के प्राचार्य डॉ. आर.के. कश्यप ने सभी को खेलकूद में भाग लेने के लिए एवं खिलाड़ी भावना से खेलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पुजारी रामेश्वर दास त्यागी महराज, संस्था के प्राचार्य डॉ. आर.के. कश्यप, श्री महंत लालदास कला, विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.पटेल एवं श्री महंतलालदास उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जे.आर. कश्यप एवं संस्था के सहायकप्राध्यापक भागवत प्रसाद कौशिक, श्रीमती मधु देवांगन, सुश्री भारती यादव, स्कंध ठाकुर एवं संस्था के कर्मचारी राजेन्द्र पटेल क्रीड़ा अधिकारी एस.के. धीवर, श्रीमती प्रभा देवांगन, श्रीमती मेघा उपाध्याय, श्रीमती लक्ष्मी यादव, मनीराम कश्यप, श्रीमती लक्ष्मी
यादव उपस्थित थे।

Banner