तुस्मा के निजी स्कूल  में वार्षिक उत्सव आज....

# Admin | 10 Feb, 2024

तुस्मा के निजी स्कूल  में वार्षिक उत्सव आज....

मिशन क्रांति न्यूज़ तुस्मा। तुस्मा के निजी स्कूल रामप्रसाद भारद्वाज हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चो द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति वार्षिक उत्सव में होगी। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शेषराज हरवंश होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल प्रसाद पटेल सरपंच ग्राम पंचायत तुस्मा, गामा सिंह बंजारे उपसरपंच ग्राम पंचायत तुस्मा, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर गणेशराम साहू जिला पंचायत सदस्य, प्रकाश बंसल (बिल्लू), श्रीमती माधुरी आदित्य, श्रीमती सरिता धन्नू साहू, खिलावन साहू होंगे। कार्यक्रम की शुरुवात शाम करीब 5 बजे होगी। कार्यक्रम को लेकर स्कूल स्टॉफ द्वारा पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम  से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारे का एक सुनहरा अवसर मिलता है।

Banner