शिव दर्शन से "मनोकामना " की होती है पूर्ति   -  महंत रामसुंदर दास 

# Admin | 02 Aug, 2021

शिव दर्शन से "मनोकामना " की होती है पूर्ति   -  महंत रामसुंदर दास 

◆ चार विधानसभा क्षेत्रों के महत्वपूर्ण शिवालयों में पहुंचे कांग्रेस कमेटी के कुछ पदाधिकाारी और कार्यकर्ता।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा।  सावन के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजे श्री महंत रामसुंदर दास के सानिध्य में जिला कांग्रेस कमेटी का दल शिवालयो मेंं पहुंचा।  क्षेत्र के लोगों के लिए  की मंंगलकामना।

सावन के द्वितीय सोमवार को अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू सक्ति जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर जिला पंचायत सदस्य टेक चंद्रा जनपद सदस्य कमलेश सिंह बाबा सहित निर्मल दास वैष्णव निरंजन अग्रवाल प्रमोद सिंह दुर्गेश्वर केशरवानी आदि कांग्रेसियों का दल सावन के दूूूसरा सोमवार पर शिवरीनारायण मंदिर से पूजा अर्चना कर जनता की खुशहाली एवं कोरोना वैश्विक महामारी से काल कलवित मृत आत्माओं की शांति की कामना को लेकर जिला जांजगीर चांपा के पामगढ़, सक्ति, जांजगीर चांपा, जैजेपुर विधानसभा क्षेत्र  स्थित प्रमुख शिवालय में पहुंचकर मत्था टेका।

निर्धारित समय प्रातः 10 बजे शिवरीनारायण मंदिर से प्रस्थान कर लक्ष्मणेश्वर महादेव खरौद, तुष्मा, नवागढ़ लिन्गेश्वर , पिथमपुर महाकालेश्वर पहुचकर बाबा भोलेनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना प्रार्थना की।

 जैजेपुर विधानसभा के दतौद पहुंचकर मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित स्व रविशंकर शुक्ल व पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित स्व विद्या चरण शुक्ला जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।इस अवसर पर महंत राम सुंदर दास जी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार चंद्रा व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  जैजैपुर स्थित गौरवशाली गौरी कन्या मंदिर पहुंच कर दर्शन प्राप्त किए।

Banner