पुलवामा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि.....

# Admin | 16 Feb, 2024

🔷 जांजगीर के ज्ञानोदय विद्यालय  में  श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को किया गया याद।
 

मिशन क्रांति न्यूज़,जांजगीर- चांपा। ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में 14 फरवरी 2 016 के दिन पुलवामा हमले में शहीद हुए  सीआरपीएफ के सत्तर जवानों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ज्ञानोदय विद्यालय जांजगीर के प्राचार्य  डॉ. सुरेश यादव  ने विद्यालयीन छात्र- छात्राओ को संबोधित करते हुए  कहा कि हमारे भारत देश के सैनिको की वजह से आज चैन और अमन की सांस हम सभी ले रहे है ।

हमे हर पल भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए ।वे सभी अपने घर परिवार को छोड़ कर हमारी रक्षा के लिए हमारे देश के बॉर्डर पर तैयार रहते है।आज हम वि पुलवामा में शहीद  हुए जवानों को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पण कर शहीद और शहीद के परिवार वालो को नमन करते है।  इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राओं ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ज्ञानोदय स्कूल के छात्र -छात्राओं  हिमांशु ,आपस परवीन ,सुभलक्ष्मी ,नारायण  श्रुति ,साधना,  साधना कश्यप ,रेश्मा कश्यप ,यशिका ,सोमी ,अली   ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अपने नृत्य नाटिका  के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। नृत्य नाटिका का संपादन शिक्षक विजय यादव,संजू कुमार,गजपाल,पुष्पेंद्र के मार्गदर्शन में किया गया।

Banner