प्रदेश स्तरीय "माँ परमेश्वरी महोत्सव" राजधानी रायपुर में सम्पन्न, जिले के स्वजातिय जन भी शामिल हुये....

# Admin | 28 Feb, 2024

प्रदेश स्तरीय "माँ परमेश्वरी महोत्सव" राजधानी रायपुर में सम्पन्न, जिले के स्वजातिय जन भी शामिल हुये....

मिशन क्रांति न्यूज़ बेमेतरा/नवागढ़- यह कि, राजधानी रायपुर के सत्यम विहार काॅलोनी,रायपुरा स्थित सामाजिक भवन में "प्रदेश स्तरीय माँ परमेश्वरी महोत्सव" का आयोजन किया गया था,जिसमे प्रदेश भर के  सामाजिक जन उपस्थित होकर प्रदेश स्तरीय "माँ परमेश्वरी महोत्सव" बड़े भी हर्सोल्लास से मनाया।

सर्वप्रथम ईस्ट देवी माँ परमेश्वरी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई तथा सामाजिक जनोँ ने माता के सेवा गीत गाते हुये भव्य कलश शोभायात्रा निकाली।

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का देवांगन समाज के चिन्हारी सफेद धागा ( फाला) पहनाकर व बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रदेश भर से आये समाज के लगभग 70 युवक-युवतियों ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया तथा देवांगन समाज के प्रतिभावान एवं विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक जनोँ का शाल, श्री फल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक दीपचंद देवांगन,पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) पूर्व सचिव डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) जिला सचिव मेघराज तरार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश देवांगन, गजराज देवांगन, तिहारी देवांगन, राजकुमार देवांगन, संदीप देवांगन,आंनद देवांगन,राजेन्द्र देवांगन,संतराम देवांगन,चंद्रभान देवांगन एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण श्रीमती श्वेता देवांगन,श्रीमती सरिता देवांगन, श्रीमती किरण देवांगन, श्रीमती मनीषा देवांगन आदि तथा बेमेतरा जिले के अन्य स्वजातिय जन बड़ी संख्या में शामिल हुये।

Banner